पुलिस ने 40 हजार रु के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में मारी गोली

मथुरा। गुरुवार को मांट थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से मुठभेड़ के दौरान एक शातिर इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है मुठभेड़ में पुलिस की उसको गोली भी लगी है। पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के राधा रानी मंदिर के समीप से गोविंद नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला शातिर बदमाश चांद अपने साथियों के साथ किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तत्काल पुलिस ने वहां पहुंचकर उसको आत्मसमर्पण के लिए ललकारा परंतु उसने और अन्य साथी बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस बीच एक गोली उसके पैर में लगी जिससे उनके पैर उखड़ गए अन्य बदमाश भाग जाने में सफल रहे परंतु चांद उर्फ पिल्लु पुत्र रमजानी निवासी नई बस्ती डींग गेट को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
एस पी देहात श्रीश चंद्र के अनुसार उक्त बदमाश थाना गोविन्द नगर से हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर मथुरा, आगरा, हाथरस में लूट, चोरी, नकबजनी, नकली नोट/अवैध शस्त्र/मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास, गुण्डा व गैंगस्टर एक्ट आदि के लगभग 03 दर्जन अभियोग पंजीकृत है ।इस पर 25,000/- मथुरा से, 15,000/-आगरा से इनाम घोषित है।