मथुरा। आर्गेनिक उत्पादों की बिक्री का मुख्य सेंटर आरियाना वेलनेस के संचालक एवं आईएमए के पूर्व सचिव डा.आशीष गोपाल एवं डा.रूपा गोपाल ने
सांसद हेमामालिनी को आर्गेनिक उत्पादों की जानकारी देते हुए इसके व्यापक लाभ की जानकारी दी। सांसद को आर्गेनिक उत्पादों का एक गिफ्ट हैंपर दिया गया। इस दौरान सांसद को विभिन्न आर्गेनिक उत्पादों की बुकलेट एवं फोटो दिखाए।
शहर के राधिका विहार स्थित सेंटर पर मिट्टी का कुकर, बोतल, विरयानी हांडी, जग, कप, दही जमाने का बर्तन, वाटर प्यूरीफायर, कढ़ाई, गिलास, प्लेट आदि सामान अच्छी मिट्टी के उपलब्ध हैं। गुणवत्ता पूरक आर्गेनिक खाद्य पदार्थ हैं। इसमें 17 प्रकार की हर्बल टी,आर्गेनिक आटा,दाल,चावल,तेल,मसाले आदि खाद्य पदार्थ एक्सपोर्ट क्वालिटी के हैं। गौशाला का असली गाय का घी भी है। आर्गेनिक फ्रूट जूस के अलावा मदर केयर, बेबी केयर का सामान भी सेंटर पर उपलब्ध है। इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट के अच्छे सामान सहित आंखों के चश्मे आदि सामान भी मौजूद हैं। डा.रूपा गोपाल ने बताया कि सांसद हेमा मालिनी को आर्गेनिक खाद्य पदार्थ काफी पंसद आए उन्होंने कुछ उत्पाद अपने परिवार के इस्तेमाल के लिए मंगवाए है ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.