मथुरा। स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा गुरुवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी चार जोन में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा रैली निकाली गयी।
आज प्रातः 11ः बजे मथुरा के हृदय स्थल होली गेट से घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा रैली निकाली गयी है। रैली के दौरान महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव नगर आयुक्त अनुनय झा एस पी सिटी एम पी सिंह सीओ सिटी अभिषेक तिवारी एवं पार्षदो सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व्यापारी नेता विपिन सिंघल सुनील साहनी पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव राजेश सिंह पिंटू ने घरों, प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिये प्रेरित करते हुए निःशुल्क झंडे वितरित किये ।
होलीगेट पर इसके उपरान्त महापौर डा. आर्यबन्धु नगर आयुक्त श्री झा द्वारा गोवर्धन चौराहा से घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा रैली निकाली गयी। यहाँ भी लोगों को निःशुल्क झंडे वितरित किये गये। निगम के औरंगाबाद जोन कार्यालय से सहायक नगर आयुक्त धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा वृन्दावन नगर में लवकुश गुप्ता सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में वृन्दावन गांधी पार्क से रैली निकाली गयी।
इस अवसर पर नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा कहा कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में गरिमामाय रूप से मनाया जा रहा है। आज नगर निगम द्वारा घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा रैली निकायी गयी है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुये स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.