ब्रज गंगा रेजीडेंसी में शिव पुराण कथा का हुआ समापन

मथुरा। सिविल लाइन्स स्थित प्रतिष्ठित ब्रज गंगा रेजीडेंसी स्थित श्री ब्रजगंगेश्वर महादेव के दिव्य मंदिर में सावन मास के दौरान 11 दिवसीय श्री शिव पुराण की कथा का आयोजन किया गया। कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए आचार्य रवि शास्त्री ने शिव और शंकर के अंतर को स्पष्ट किया व समस्त ब्रह्मांड को गतिमान करने वाली शिव शक्ति की व्याख्या की ।
कथा का प्रारम्भ रुद्राभिषेक व समापन भक्तिपूर्ण वातावरण में हवन एवम प्रसादी के साथ हुआ। सफल भक्तिपूर्ण आयोजन में सोसायटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरेन्द्र शर्मा सुधीर अग्रवाल सचिव जयसिंह चौहान विजय प्रकाश मुरलीधर सतीश अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा चंद्रमोहन राजीव महरोत्रा रसना बैजल विशाल सक्सेना आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।