मथुरा। यूपी के कारागार मंत्री कारागार मंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति ने जिला कारागार में कैदियो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कैदियों के अपराध के अनुसार जल्द सुनवाई और रिहाई के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद और सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली को पत्र लिख कर कहा गया है कि जेल अपराधियों से भरी है और मामूली अपराधो में भी सुनवाई नहीं होने की वजह से उनको सजा से भी ज्यादा समय जेलों में हो गया है अगर मुकदमों के निस्तारण में तीव्रता होगी तो जल्द रिहाई हो सकेगी। जब कोर्ट अपने समय पर उचित निर्णय लेकर मामलो का निपटारा कर दोषी को सजा और निर्दोष को बरी करेगी तो लोगो को न्याय पालिका पर भरोसा होगा और जेल में बंद कैदियों की भी रिहाई हो सकेगी ।
कारागार मंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति ने कहा की प्रदेश भर की जेलों में सभी बहिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी इस के लिए सरकार ने रक्षा बंधन को बड़े स्तर पर मानने की तैयारी कर ली है किसी भी भाई की कलाई बिना राखी के नही रहेगी और न ही कोई बहिन अपने भाई की कलाई पर बिना राखी बांधे रह सकेगी। कारागार मंत्री ने बताया कि प्रदेश भर की जेलों में कैदियों ने भारी संख्या में तिरंगे झंडे बनाए है जिनको तिरंगा यात्रा के मौके पर 15 अगस्त के दिन सभी घरों के साथ ही सभी कैदी भी अपनी बैरकों में फेह रायेंगे ।
इस मौके पर प्रसिद्ध रागनी गायक जिला जेल में निरुद्ध नरदेव वेनीबाल ने रागनी गा कर मंत्री का स्वागत किया और जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने मंत्री जी को बुके भेंट किया। इस मौके पर जेलर एम पी सिंह उप जेलर अनूप कुमार उप जेलर शिवानी यादव कार्यालय अधीक्षक सी एम तिवारी जेल यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुल दीप चौहान चीफ अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.