मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सीओ मांट की कार को ट्रक ने रौंदा, ड्राइवर की मौत, सीओ गंभीर घायल

मथुरा । सुरीर यमुना एक्सप्रेस वे पर दिन प्रतिदिन हादसे बढ़ते ही जा रहे है। बीती रात्रि गश्त कर रहे सीओ मांट की कार को कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 पर यू टर्न लेते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया जिसमें कार कालाबाजी खाती हुई पलट गई और मौके पर सीओ कार चालक 40 वर्षीय विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई एवं सीओ मांट नीलेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे पर मांट, सुरीर, नौहझील का पुलिस बल भेजा और घायल सीओ को सिटी अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को मौके पर पकड़ लिया गया है। ड्राइवर पुलिस कर्मी की मौत होने से पुलिस विभाग में मातम छाया हुआ है।

हादसे के बाद सीओ की गाड़ी

बताया जाता है कि आगरा से लेकर नोएडा तक बने एक्सप्रेस वे में अलीगढ़ मथुरा आगरा जिले की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले एक्सप्रेस वे पर गश्त करने के लिए डिवाइडर पर कट खोल लिए है। जिससे एक साइड से दूसरी साइड जाने के लिए उस कट पर यू-टर्न का सहारा लेते हैं। इनके कारण दुर्घटना बड रही हैं। इनका सबसे अधिक इस्तेमाल पुलिसकर्मी ही करते हैं।