वृंदावन में श्री अक्रूर स्मृति भवन का हुआ शिलान्यास, 8.5 करोड़ की लागत से बनेगा वार्ष्णेय समाज का भव्य केंद्र
वृंदावन। वात्सल्य ग्राम के निकट अक्रूर धाम रोड पर श्री अक्रूरजी चैरिटेबल ट्रस्ट की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘श्री अक्रूर स्मृति भवन’ का विधिवत नींव पूजन और शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस भवन के निर्माण से देश भर के वार्ष्णेय समाज के लोगों को मांगलिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए एक बड़ा और सुविधायुक्त केंद्र उपलब्ध होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ नींव पूजन समारोह के मुख्य अतिथि अलीगढ़ के पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, सासनी के चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय और आरके गुप्ता रहे। आचार्य अभिनव शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नींव का पूजन और शिलान्यास संपन्न कराया गया।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री नेमी चन्द वार्ष्णेय ने बताया कि 550 वर्ग गज क्षेत्र में बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य आगामी दो वर्षों में पूरा होगा। 8.5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस भवन की विशेषताएं इस प्रकार हैं: 44 वातानुकूलित (AC) कमरे, रेस्टोरेंट, आधुनिक किचन और एक विशाल हॉल। भवन परिसर में भगवान अक्रूरजी की एक भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी। परियोजना का मानचित्र मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता ‘तूफान’ ने बताया कि भवन की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है और अब निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक कमरे के निर्माण हेतु डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने 11 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, नन्नूमल गुप्ता, कपिल कुमार, एच. एस. वार्ष्णेय, ई. दिनेश वार्ष्णेय, राजेश्वरी अत्रि और चंद्रकला अत्रि ने पांच-पांच लाख रुपये के कमरे निर्माण का संकल्प लिया। समारोह में गिरीश गुप्ता, मनोज कुमार वार्ष्णेय, प्रेमचन्द वार्ष्णेय, ई. तपेंद्र कुमार गुप्ता, महेश वार्ष्णेय, योगेश कुमार वार्ष्णेय, कुंजबिहारी गुप्ता, मुनेश कुमार गुप्ता, भुवनेश कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, जयकिशन गुप्ता, जेएम अत्री, एसके वार्ष्णेय, अनिता गुप्ता, मधु गुप्ता, वंदना गुप्ता, शारदा गुप्ता और डिंपल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।