मथुरा में पत्रकार को पितृ शोक

मथुरा। पत्रकार राजेश भाटिया के पिताजी श्रीचंद्रभान भाटिया के गोलोकवास होने पर राजनीति दलों, पत्रकारों, समाजसेवियों, अधिवक्तागणों, उद्योगपतियों में शोक की लेकर दौड़ गई। आवास भाटिया कॉलोनी जयसिंहपुरा में पहुंचकर सभी ने शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।
85 वर्षीय चंद्रभान भाटिया की शवयात्रा में सैकड़ों लोग उमड़े। आकाशवाणी स्थित मोक्षधाम पर दिवगंत आत्मा को मुखाग्नि उनके बड़े सुपुत्र राजेश भाटिया ने दी। पंचतत्व में विलीन हुए श्री भाटिया ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनके छोटे सुपुत्र राकेश भाटिया भाजपा से पार्षद हैं। शवयात्रा में महापौर विनोद अग्रवाल, मांट विधायक राजेश चौधरी, भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र शर्मा, एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, उपसभापति मुकेश सारस्वत, कृष्णानगर मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी, भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रभात चौधरी, पार्षदगण अधिवक्ता, समाजसेवी, राजनीति दलों के नेता वार्ड की जनता मौजूद रही।