रोटरी क्लब के कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सकों ने दी स्वास्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

मथुरा । रोटरी मथुरा सेंट्रल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मथुरा के सुप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डा निर्विकल्प और महिलाओं की स्पेशलिस्ट चिकित्सक डा वृतिका ने अस्थि चिकित्सा एवं ब्रेस्ट फीडिंग के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। वर्तमान में इंडियन ऑर्थोपेडिक सोसाइटी बोन एवं ज्वाइंट डे तथा स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है।
होटल में आयोजित कार्यक्रम में मथुरा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ निर्विकल्प सचिव प्रवीण गोयल ने ऑर्थोपेडिक विशेषकर ट्रॉमा (दुर्घटना) के समय क्या करना चाहिए के बारे में जानकारी दी वहीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्तिका ने ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित जानकारियां दी।
डॉ निर्विकल्प ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद किस प्रकार व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देनी चाहिए किस तरह आदमी को एंबुलेंस या कहीं भी शिफ्ट करने के लिए उठाना और रखना चाहिए किन परिस्थितियों में सीपीआर देनी चाहिए और कब नहीं देनी चाहिए। सीपीआर के संबंध में डॉ निर्विकल्प ने जानकारी दी गई लगभग 40 किलो का वजन अपने हाथों से मरीज की छाती पर डालना चाहिए इसमें चाहे मरीज की पसली क्यों ना टूट जाए पहले उसकी जान बचानी चाहिए पसली तो बाद में भी जोड़ देंगे इसके अलावा बहते हुए खून को तुरंत कैसे रोका जाए इसके संबंध में भी जानकारी दी गई।
इसके पश्चात डॉ. वर्तिका ने जानकारी दी कि पूरी पूरी दुनिया में मात्र 25% ही ब्रेस्ट फीडिंग होती है जब कि इसकी संख्या इससे बहुत अधिक होनी चाहिए सभी जानते हैं की 6 महीने तक मां का दूध बच्चे के लिए कितना आवश्यक है। ब्रेस्ट फीडिंग मां के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक है। इस से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है वही प्रेगनेंसी के बाद शरीर को वापस सही करने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन सोनल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रोटरी मथुरा सेंट्रल के अध्यक्ष नरेश वर्मन मथुरा वेस्ट के आशीष साहू, महेश कालरा, रोटरी मेन से मोहन सिंह, मथुरा सेंट्रल के जेके कटारा, बीवी कालरा, जे वी सिंह, केडी अग्रवाल, विनोद खंडेलवाल, दीपक गोयल मेघा सुनेजा, नेहा अग्रवाल रुचि अग्रवाल दीप्ति टेंटीवाला, नीलेश टेंटीवाला, वीरेंद्र गोयल, उमेश गोयल चंद्र प्रकाश गर्ग वरुण गर्ग, प्रतिभा गर्ग अंकुर कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे। रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2024-25 नीरव निमेष ने कार्यक्रम हेतु आई डॉक्टर्स की टीम को धन्यवाद प्रेषित किया।