लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस ‘मेगा ट्रांसफर’ के तहत प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल ने प्रशासनिक खेमे में हलचल मचा दी है। शासन द्वारा जारी सूची में जिलों की कमान बदलने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुखों में भी बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में कई अहम जिलों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
आगरा: मनीष बंसल (पूर्व डीएम, सहारनपुर)
झांसी: गौरांग राठी (पूर्व डीएम, उन्नाव)
लखीमपुर खीरी: अंजनी कुमार सिंह (पूर्व डीएम, मैनपुरी)
मैनपुरी: डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी (पूर्व डीएम, औरैया)
बुलंदशहर: कुमार हर्ष (पूर्व डीएम, सुल्तानपुर)
श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग
सहारनपुर: अरविंद कुमार चौहान (पूर्व डीएम, शामली)
अमरोहा: नितिन गौड़
रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका
फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव: घनश्याम मीणा (पूर्व डीएम, हमीरपुर)
औरैया: बृजेश कुमार
जिलाधिकारी बदलने के अलावा शासन ने कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की हैं:
दुर्गा शक्ति नागपाल: लखीमपुर की डीएम से कमिश्नर, देवीपाटन मंडल।
किंजल सिंह: परिवहन आयुक्त से सचिव, माध्यमिक शिक्षा।
अरविंद मल्लप्पा बांगरी: आगरा के डीएम से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव।
आशुतोष निरंजन: प्रतीक्षारत से परिवहन आयुक्त।
नीतीश कुमार: एमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से एमडी, यूपी पावर कॉरपोरेशन।
श्रुति: बुलंदशहर की डीएम से एमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा।
मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) में बदलाव
प्रशासन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है। इसमें हिमांशु गौतम को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, मुकेश चंद्र को उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण, और केशव कुमार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। इनके अलावा पूजा साहू को अमेठी का सीडीओ और रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड को झांसी का सीडीओ नियुक्त किया गया है।
सरकार की ओर से जारी इस सूची में कई विशेष सचिवों और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव किया गया है, जिसे प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।