हेमा मालिनी बृज वासियों के साथ मनाएंगी रक्षाबंधन पर्व

मथुरा । जनपद की सांसद हेमामलिनी कल 7 अगस्त को वृंदावन आएंगी तथा उनका प्रवास 12 अगस्त तक रहेगा। सांसद वृंदावन स्थित अपने निवास पर रक्षाबंधन पर्व स्थानीय पार्टी जनों के साथ मनाएंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगी, प्रमुख रूप से स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग बूथ सशक्तिकरण अभियान में सहभागिता करने वाले पार्टी जनों के साथ बैठक, सांसद आदर्श ग्राम योजना की “विलेज डेवलपमेंट प्लान” गठन हेतु जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक एवं कार्य योजना पर विचार।