मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोच्चारण और श्रद्धा के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के कैंप कार्यालय सेठवाड़ा, होली गेट पर स्थानीय जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री ब्रज क्षेत्र दुष्यंत सारस्वत की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों के अद्वितीय ज्ञाता थे तथा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक माने जाते हैं। उनके आदर्श समाज को धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के आराध्य हैं और उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर दीपक गौतम, बादल उपाध्याय, योगेश सारस्वत, राजकुमार शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, कुलदीप, विवेक तिवारी, गोलू पंडित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.