मथुरा। प्रयागराज में कार्बाइन से गोली मारकर खुदकुशी करने वाले सिपाही आकाश के शव को बल्देव के गांव अरतौनी में पंचायत भवन के सामने रखकर काफी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार सुबह धरने पर बैठ गए। ग्रामीण सिपाही की हत्या की आशंका जता रहे हैं। मांग है कि हाईकोर्ट के रिटायर जज से मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। घंटों की मशक्कत के बाद एसपी देहात ने उनके शिकायती पत्र को लेकर प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से जांच कराने का अश्वासन देकर ग्रामीणओं को शांत किया तब कही जाकर परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
बताया जाता है कि थाना बलदेव क्षेत्र के गांव अरतौनी निवासी आकाश ने दो दिन पहले पुलिस लाइन प्रयागराज के समीप कार्बाइन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। सुबह करीब पांच बजे सिपाही का शव को प्रयागराज से गांव आया । शव आते ही ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंच गए। शव को गांव के पंचायत घर के सामने रख दिया गया और ग्रामीणों के साथ परिजन धरने पर बैठ गए। धरने में महिला, बच्चे, युवक, युवतियां और वृद्ध भी शामिल हैं। धरना देने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बलदेव नरेन्द्र यादव सीओ महावन रविकांत पाराशर पुलिस बल के साथ पहुंच लोगों को समझाने लगे परन्तु लोगो ने अंतिम संस्कार करने से इंकार दिया। परिजनों का आरोप था कि आकाश को वहां परेशान किया गया। उसकी पत्नी की तबियत खराब थी पत्नी का गर्भपात हो गया लेकिन आकाश को छुट्टी नहीं दी गई। वह छुट्टी मांगने जाता तो उसे फटकार कर भगा दिया जाता। आकाश के बहनोई भूपेंद्र का आरोप था कि उसकी हत्या की गई है शव पर चोट के निशान मिले हैं। भाई विष्णु का कहना है कि उनका भाई एक महिला की सुरक्षा की डियूटी कर रहा था जबकि उसे दो दिन से अनुपस्थित दर्शाया गया। शव पर चोट के निशान हैं, वर्दी के बटन टूटे हुए हैं जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों और ग्रामीणों में प्रयागराज पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा गया। उन्होंने मांग की कि इस बारे में रिपोर्ट दर्ज की जाए। करीब पांच घंटे तक ग्रामीण हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान एसपी देहात श्रीशचंद्र मौके पर पहुंच गये जब उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत को प्रयागराज पुलिस को भेज कर जांच करायी जाएगी तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार को ले जाया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.