बिजली महोत्सव में इंजीनियर-कर्मचारी किए सम्मानित, बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के कार्यो में तेजी
मथुरा। यमुनापार लक्ष्मीनगर बिजली घर क्षेत्र के बलदेव रोड स्थित अनिल फॉर्म हाउस में बिजली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच लघु फिल्म के माध्यम से बिजली कार्यों की जानकारी लोगों को दी गई। इस अवसर पर अच्छा कार्य करने वाले इंजीनियर एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कार्य जारी है। करोड़ों रुपये की योजनाएं लाई जा रही हैं। अधीक्षण अभियंता प्रभाकर पांडेय एसई अजय गर्ग ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। एक्सईएन राया सिद्धार्थ रंजन ने भी प्रगति से अवगत कराया। कार्यक्रम में सर्वभौमिक विद्युतीकरण एक नेशन एक ग्रिड अक्षय ऊर्जा एवं क्षमता वृद्धि पर लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव में एसडीओ अरविंद कुमार जेई यदवेन्द्र सिंह जेई कृष्ण सोनकर संविदा कर्मी गोपाल सोनू आदि को अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व विधायक पूरन प्रकाश का अधिकारियों ने स्वागत कर स्मृति चिंह भेंट किया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता सचिन कुमार शर्मा भोला चौधरी सुरेन्द्र गंगवार आनंद सिंह वरिष्ठ प्रबंधक ऊर्जा राजकुमार किशन नेता देवेन्द्र रघुवंशी कौशल किशोर केदार सिंह के अलावा विभागीय इंजीनियर कर्मचारी पुलिस अधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। संचालन एसडीओ लक्ष्मीनगर सचिन द्विवेदी ने तथा आभार व्यक्त अधीक्षण अभियंता प्रभाकर पांडेय ने किया।