मथुरा। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा लगातार मथुरा में समाज सेवा से जुड़े हुए कार्यों को किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता फैलाना और हर वह कार्य करना जिससे समाज देश एवं लोगों का भला हो। इसी क्रम में रोटरी इंटरनेशनल से संबंध रोटरी क्लब ने वृंदावन के सनसिटी अंनतम में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।
रोटरी क्लब ने 10 फुट के लगभग 100 पेड़ रोपे । कार्यक्रम का संयोजन एवं पेड़ों की देखभाल का जिम्मा क्लब के कोषाध्यक्ष एवं सनबीम रियल एस्टेट मालिक आशुतोष गर्ग ने लिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष नरेश बर्मन ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब कई सालों से लगातार वृक्षारोपण का कार्यक्रम करता है गत वर्ष भी लगभग 6 जगहों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया था जिसमें क्लब के द्वारा लगभग 500 पौधे विभिन्न विधालयो एवं कॉलोनियों में रोपे गए थे। इस वर्ष प्रयास है कि लगभग 500 से 1000 पौधे एवं वृक्ष रोपें जाये । रोटरी के मंडल अध्यक्ष नीरव निमेष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी डिस्टिक 3110 ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी क्लबों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे एवं वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में के डी अग्रवाल अरुण सिंघल बीबी कालरा जेके कटारा श्रीपाल शर्मा दीपक गोयल वीरेंद्र गोयल उमेश गोयल पीयूष गोयल प्रदीप अग्रवाल नरेश बर्मन सोनल अग्रवाल रोहित कपूर नीलेश टेंटीवाला धीरेंद्र अग्रवाल डॉ निर्विकल्प अग्रवाल डॉ मुकेश जैन जे वी सिंह आशुतोष गर्ग अंकुर कुलश्रेष्ठ डा. वर्तिका, गौतम गोयल आशा गोयल रितिका गोयल माला बर्मन दीप्ति टेंटीवाला रुचि अग्रवाल अमित सुनेजा मेघा सुनेजा प्रशांत महेश्वरी कृष्ण मुरारी खंडेलवाल अशोक कुमार अग्रवाल एवं नेहा अग्रवाल ईशान ईशांश ह्रदय एवं निवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.