सोसाइटी की महिलाओं ने होटल में मनाया तीज उत्सव

मथुरा। चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी ट्रांसपोर्ट नगर ने हरियाली तीज पर डैंपियर नगर स्थित होटल हीरा कुंज़ में धूमधाम से उत्सव मनाया। कार्यक्रम की थीम हमारी रीत हमारी तीज था जिसमे भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सोलह श्रृंगार एवं हरे परिधान और हरे रंग को महत्ता दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि माता पार्वती ने भगवान शंकर को पाने के लिए तपस्या की और वर रूप में प्राप्त किया । महिलाएं भगवान शंकर का व्रत रखती है एवं सोलह सिंगार करती है और अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हैं । सोलह सिंगार में मेहंदी महावर हरी चूड़ियों को प्रमुखता दी जाती है।
सावन तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें 40- 50 महिलाओं ने भाग लिया । गेम भी खिलाए गए। उत्सव में रिंकी दीक्षित रिशु अग्रवाल सरिता विनीता शर्मा रश्मि अग्रवाल पूर्णिमा चौधरी गुंजन प्रीति रेखा ममता शालू सुधा स्वाति सविता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।