डीपीआरओ को ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में मिली अनियमितताएँ, निलंबन वेतन रोका

मथुरा । जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी द्वारा विकास खण्ड मांट की तीन ग्राम पंचायतों के निरीक्षण में अनियमिता मिली है। इस पर उन्होंने कार्यवाही के आदेश दिए है। इस दौरान उन्होंने संचारी रोग अभियान को लेकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश भी दिए । मांट मूला ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय न संचालित करने पर सचिव प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। डांगोली पंचायत की पंचायत सहायक को डीपीआरओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मांट राजा में भी कमियां मिली। ग्राम पंचायत डांगोली में तैनात पंचायत सहायक मीनूपाल को कार्यो में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए । डांगोली में सफाई कर्मी का उपस्थित रजिस्टर में मात्र 30 जून तक ही उपस्थिति पाने पर दिया वेतन रोकने का आदेश देते कहा गया कि साफ सफाई अभियान में लापरवाही पाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
डीपीआरओ किरन चौधरी ने कहा कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देश है कि समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधान, सचिव सचिवालय में ही कार्यालय संचालन करें यदि औचक निरीक्षण में कार्यालय संचालन में लापरवाही पाई जाती है तत्काल सचिव और प्रधान पर कार्यवाही की जाएगी। ग्राम सचिवालय में ही ग्राम पंचायत के सभी अभिलेख मौजूद रहने चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी द्वारा पंचायत घर में सचिवालय संचालन, ग्राम पंचायत में साफ-सफाई एवं संचारी रोग अभियान लेकर दिशा निर्देश दिये। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि समय-समय ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जा रहा है। कमियां मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामकुमार शर्मा राजूप्रसाद पवन वर्मा भीष्म नारायण हरेंद्र सिंह मोरमुकुट प्रधान ब्रजेश पाराशर आदि मौजूद रहे।