गणेशरा खेल स्टेडियम में सीडीओ को मिली बदहाल व्यवस्थाए

मथुरा। लाखों रुपए के विभिन्न खेल उपकरण मौजूद होने के बाद भी मथुरा का गणेशरा स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों के लिए सफेद हाथी बना हुआ है। गणेशरा स्टेडियम में काफी समय से जिम्नेशियम बंद पड़ा हुआ है पूरी गर्मियां निकल गई स्विमिंग पूल प्रारंभ नहीं हो सका ।
स्टेडियम की बदहाली की शिकायत को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ नितिन गौड़ ने यहां आकर व्यवस्थाएं देखी। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि जनपद के युवाओं और खेल प्रेमी कोई लाभ नहीं उठा पा रहे सरकारी योजनाओं का किस तरह क्रियान्वयन होगा वह रहस्य मय है।