निगम में ‘‘सब संभव है‘‘ के तहत नगर आयुक्त ने किया जन समस्याओं का निस्तारण

मथुरा। प्रदेश की नगर निकायों में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को ‘‘सब संभव है‘‘ कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई करने के नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा के अनुपालन में आज नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा जनरलगंज स्थित नगर निगम मुख्यालय में प्रातः 10ः00 बजे से जनसुनवाई की गयी। इसी प्रकार वृंदावन जोन कार्यालय में सत्येन्द्र कुमार तिवारी अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में जन सुनवाई की गई। इस दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने के आदेश दिए गए । जनसुनवाई के दौरान नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में कुल 10 शिकायत प्राप्त हुयी, जिनमें सडक मरम्मत नाली निर्माण एवं जल निकासी से सम्बन्धित 4, अतिक्रमण से सम्बन्धित 1, सफाई से सम्बन्धित 2, कर विभाग से सम्बन्धित 1 एवं अन्य 2 शिकायत प्राप्त हुयी। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराये जाने के नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य लेखाधिकारी डा. गीता कुमारी एसपी मिश्र अधिशासी अभियंता सिविल एसएस यादव क्षेत्रीय स्वास्थय अधिकारी अनिल रंजन सहायक अभियंता प्रकाश आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।