मथुरा-वृंदावन में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों पर बजेगी साफ सफाई को लेकर नई ट्यून, मंत्री ने दिखाई गाड़ियों को हरी झंडी
मथुरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को रिफाइनरी गेस्ट हाउस में मथुरा वृंदावन नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों पर बजने वाले जनहित संदेश की एक नई आडियो ट्यून का उद्धघाटन किया। हरी झंडी दिखाकर बजती हुई नई ट्यून वाली कई छोटी गाडियों को रवाना किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहले के मुकाबले सफाई व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। लोगो को घर से प्रातः काल कूड़ा निकलने के लिए एक नई ऑडियो ट्यून आज से लगवाई गई है। मथुरा वृंदावन में नगर निगम के कर्मचारी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। मेने ब्रज में आने वाले त्योहारों को लेकर नगर आयुक्त से कहा हैं कि वह साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था को पहले समय के मुकाबले और अच्छा बनाने की कवायद करें ताकि नागरिकों के अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर अच्छा संदेश जा सके।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि आज मंत्री जी ने निगम की 10 गाडियों पर नई ट्यून का शुभारंभ किया है। अगले 3 दिन में नगर निगम की सभी गाड़ियों पर यह ट्यून चलना शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु महानगर भाजपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल कुञ्ज बिहारी चतुर्वेदी आदि पार्टी कार्यकर्ता सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।