मथुरा से बड़ी खबर : राम कथा मंच पर गिरे IAS अभिनव जैन , डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बढ़ाया हाथ

मथुरा । फरह स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। मंच पर मौजूद एसडीएम सदर अभिनव जे. जैन अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े, जिससे कुछ क्षणों के लिए मंच पर हलचल मच गई।

इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आगे बढ़कर अभिनव जैन का हाथ पकड़कर उन्हें उठाया। उनकी इस सहज और मानवीय पहल का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सादगी और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की जा रही है। लोग उनकी इस सरलता को एक सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना में एसडीएम अभिनव जैन को कोई गंभीर चोट नहीं आई और कार्यक्रम बाद में सुचारू रूप से जारी रहा।