मथुरा। जनपद में व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी अनुपस्थिति में उप जिलाधिकारी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड. के नेतत्व में सौपते हुए कहा कि सिंचाई विभाग निचली माट खण्ड गंग नहर में कार्यरत एसडीओ रन्धीर सिंह पिछले करीब 4 साल से इसी पोस्ट पर तैनात है इनका कार्य व व्यवहार बहुत खराब है । उक्त अधिकारी के भ्रष्टाचार से जनता बहुत परेशान है इनका स्थानांतरण कर भ्रष्टाचार से कमाई हुई संपत्ति की जांच की जाए। इसके अलावा गांव नगला बंजारा मकदूम फार्म के पास ब्लॉक फरह मे अग्निकांड के कारण बंजारे समाज का काफी नुकसान हुआ था । राज्य सरकार द्वारा पीड़ितों को समुचित मुआवजा दिया जाए । यमुना शुद्धिकरण के नाम पर हुए बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की उच्च अधिकारी द्वारा जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा यमुना मैया को शुद्ध करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य होना चाहिए। बलदेव गोकुल महाबन चिंताहरण रमणरेती तीर्थ स्थल होने के बाद भी यमुना एक्सप्रेस वे पर कोई भी इन तीर्थ स्थलों पर यात्रियों के आने के लिए कट नहीं है यहाँ कट निकाला जाए तथा रोड पर घूम रहे आवारा जानवरों को समुचित स्थान पर पहुंचाया जाए। नहर बम्बो में सिंचाई के लिए टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। किसानों को नहीं मिल पाता है सिंचाई के लिए पानी टेल तक पानी पहुंचाया जाए। गांव नगला सेवा से नूरपुर तक कच्चा रास्ता है जबकि यह रास्ता करीब 10 गांव को जोड़ता है इस बारिश के मौसम में निकलना दुश्वार हो जाता है इस रास्ते का निर्माण आवश्यक है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह जगह सब सेंटर बनाए गए थे किंतु उनमें आजतक किसी भी सब सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मी की पोस्टिंग नहीं की गई। गंग नहर कुमाह माइनर में पानी टेल तक पहुंचाया जाए ।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुकेश धनगर राजेंद्र प्रसाद शर्मा एड. राहुल अरोरा नीलेश जादौन ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत प्रवीण ठाकुर हरीश पचौरी आदर्श शर्मा अश्विनी शर्मा एड अश्विनी शुक्ला एड सुशील सागर ऐड मनीष चतुर्वेदी एड रुपेश चौधरी एड प्रतीक वर्मा ठाकुर साहब सिंह बृजेश शर्मा एड मुस्लिम कुरेशी शाहरुख खान एडवोकेट रोशन लाल विनय बंसल कलुआ प्रधान यासीन समीम अब्बासी मीरा देवी बंटी सिद्दीकी किशोर पवार काशन रिजवी अतुल गौतम चंद्र प्रकाश बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post