भाकियू ने दी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के पदाधिकारियों ने रविवार को मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए अमन चैन खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी तिलक द्वार व्यवसायी समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ किसान नेता दिनेश आनंद पापेे ने कहा भारत देश में ईद का त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब से मनाया जाता है सभी हिंदू भाई मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।
इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी धीरी सिंह जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी महानगर महासचिव सुनील चौधरी युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरेशी फैजान कुरेशी तनवीर कुरेशी कैफ कुरेशी पंडित सार्थक चतुर्वेदी नूरजहां आदि मौजूद रहे।