मथुरा। श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महा सम्मलेन आगरा के तत्वाधान में अष्ठम आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 9 दूल्हों की बारात के साथ सामूहिक विवाह समारोह राधे मोहन ग्रीन गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में शताब्दी वर्ष अधिवेशन का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि रघुवर दास एवं अन्य अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कर किया गया । अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शांति स्वरूप शर्मा ने की अतिथियों का स्वागत शाखा सभा के अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने किया। इस दौरान वृद्ध जनों का भी सम्मान किया गया। अलीगढ़ से आए जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए खंदौली से आए ब्लाक प्रमुख आशीष शर्मा ने कहा समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। हीरालाल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों को दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगाराम पाठक ने कहा हम सबको अपना अतीत का ध्यान रखना चाहिए सभी मैथिल ब्राह्मणों को चिंतन करने की आवश्यकता है समाज के युवा वर्ग को आगे आना चाहिए ताकि समाज उन्नति कर सकें। शताब्दी वर्ष अधिवेशन के अंत में साका सभा के सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के अध्यक्ष कांति स्वरूप शर्मा सुरेश चंद्र व्यास एवं दयाशंकर शर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 9 जोडो का विवाह हुआ है।
कार्यक्रम में केएस शर्मा कोमल प्रसाद शर्मा बद्रीदयाल मिश्र तोताराम शर्मा गया प्रसाद शर्मा एस के शर्मा श्याम सुंदर शर्मा श्रीमती सुशीला पाठक चंद्र प्रकाश मिश्रा अजय शर्मा रामेश्वर प्रसाद शर्मा रमेश चंद शर्मा वेद प्रकाश शर्मा रामेश्वर प्रसाद मिश्रा इंजी जयप्रकाश शर्मा दिनेश शर्मा बेनी राम शर्मा दाऊ दयाल मिश्रा सीपी शर्मा मीडिया प्रभारी केके शर्मा बबलू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.