मथुरा। जनपद में आपरधिक किस्म के अराजक तत्वों के खिलाफ गैर क़ानूनी तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने का अभियान तेज हो गया है।
छाता पुलिस ने शुक्रवार को एक गैंगस्टर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसकी 60 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति को जब्त कर लिया। गैंगस्टर के खिलाफ पन्द्रह मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस ने यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवम समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत की। छाता पुलिस गैंगस्टर राधाचरन पुत्र खचेरा निवासी गौहारी थाना छाता के घर पहुंची। यहां पुलिस ने मुनादी कर क्षेत्र में बताया कि गैंगस्टर राधाचरन की संपत्ति को क्यों कुर्क किया जा रहा है। मुनादी की आवाज सुन लोग एकत्रित हो गए। गैंगस्टर राधा चरन वर्ष 1997 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उस के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधडी, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीय व गम्भीर धाराओं में लगभग 15 अभियोग पंजीकृत है। राधा चरन थाना छाता का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है एवं राधा चरन सतेन्द्र फौजी पुत्र रणवीर जाट एवं कर्मवीर पुत्र प्रहलाद गैंग का सक्रिय सदस्य भी है। पुलिस ने गैंगस्टर राधा चरन के ग्राम गौहारी में 178 वर्ग मीटर में बना 02 मंजिल पक्का मकान सील किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.