मथुरा। महानगर के वार्ड 61 एवं वार्ड 64 के अंतर्गत चौबिया पाड़ा में शनिवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता सचिन चतुर्वेदी एवं कैम्प संयोजक मनीष चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।
कैम्प में क्षेत्र के बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कराकर आयुष्मान कार्ड बनवाए। इस दौरान उपस्थित लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी भी दी गई, जिससे उनमें जागरूकता बढ़ी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान कर लोगों के जीवन में नई आशा का संचार कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।
सचिन चतुर्वेदी ने कहा कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक इस योजना से वंचित न रहे, यह उनका प्रयास है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे कैम्प आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कैम्प संयोजक मनीष चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैम्प में आने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों का मौके पर ही पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। टीम ने सेवा भाव से कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति की सहायता की।
कार्यक्रम के दौरान अन्य कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक उपयोगी प्रयास बताया। यह कैम्प स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.