मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शनिवार को तहसील मांट के सभागार में मिशन शक्ति 5.0 अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बहादुरी का कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया।
सम्मानित महिलाओं में थाना मांट क्षेत्र की खुशी, रवीना, प्राची व मोनिका शर्मा, थाना सुरीर की विजय लक्ष्मी, आशा रानी, दिव्या कुमारी व रश्मि तथा थाना नौहझील की शीतल, लक्ष्मी रावत, दीप्ति व रूबी यादव शामिल रहीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि इन महिलाओं ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने, अपराधों के प्रति सतर्कता बढ़ाने तथा आत्मरक्षा के प्रति महिलाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनके साहसिक प्रयासों ने मिशन शक्ति अभियान को धरातल पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
डीएम एवं एसएसपी ने सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही एवं क्षेत्राधिकारी मांट संदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.