तहसील मांट में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जन शिकायतें

मथुरा। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के अवसर पर तहसील मांट में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण कराया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया। डीएम एवं एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को त्वरित न्याय एवं राहत प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही, सभी अधिकारियों को जनता से संवाद बनाए रखते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।