मथुरा में चार बैंको में नकली सोना गिरवी रखकर तीन करोड़ रु हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ,आधा दर्जन गिरफ्तार

मथुरा। बैंकों में नकली सोना रख कर करोड़ों रूपये का गोल्ड लोन लेकर ऐशोआराम की जिंदगी बिताने वाले एक गिरोह का भंडाफोड कर पुलिस ने आधा दर्जन गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि डेढ दर्जन गिरोह के सदस्य फरार है। गिरफ्तार सदस्यों में मास्टरमांइड व उसकी पुत्री भी शामिल है।
एस एस पी डा गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शहर कोतवाली में दो बैंको की चार शाखाओं के प्रबंधकों द्वारा सन् 2021 में दर्ज कराई रिर्पोट में संगठित गिरोह बनाकर कुछ लोगों ने सोना रखकर 36 गोल्ड लोन पर 3 करोड़ रूपये स्वीकृत करा लिए थे। बैंकों द्वारा जांच करने पर जमा सोना नकली पाया गया। पुलिस द्वारा मामलों की विवेचना में पाया गया कि राजेश अग्रवाल पुत्र निताईचरण निवासी गउघाट ने गैंग बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तांे ने बताया कि उन्होंने देव टंच ज्वैलर्स के नौकर धर्मेन्द्र सोनी उर्फ तोती पुत्र अशोक सोनी के साथ मिलकर सोने की फर्जी टंच कराकर तथा प्रमाणपत्र बनाकर उस पर विभिन्न बैंकों से 36 गोल्ड लोन स्वीकृत करा लिए। जिनसे उनको 3 करोड़ रूपये प्राप्त हुए। वहीं अभियुक्त राजेश अग्रवाल ने बताया कि ये सभी लोन 3 माह के अंदर कराये गये जिसमें से उसने 20 लाख रू. धर्मेन्द्र सोनी उर्फ तोती को दिये। जिससे उसने एक चार पहिया कार आईटेन व एक अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी। 10 लाख रू. दूसरे अभियुक्त शिशुपाल पुत्र दुर्गपाल सिंह निवासी गढाया थाना फरह ले गया। 25 लाख रूपया राजेश ने स्वयं अपने मकान के निर्माण में लगा दिया तथा 20 लाख रूपया अपनी लडकी श्रेया अग्रवाल के वुडन ऑनलाइन व्यापार में लगा दिया। शेष रूपया लोन कराने वाले सह अभियुक्तों के पास है।

गिरफ्तार अभिुयक्तों में राजेश अग्रवाल व उसकी पुत्री श्रेया अग्रवाल निवासीगण गउघाट थाना गोविंद नगर, सुहैल पुत्र चांद निवासी घीयामंडी, धर्मेन्द्र सोनी पुत्र अशोक सोनी निवासी तमौली धर्मशाला के पास थाना गोविंद नगर, रंजना वर्मा पुत्री गोवर्धन वर्मा निवासी कृष्णापुरम निकट विरला मंदिर को आज गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार सह अभियुक्तों में हेमेन्द्र प्रकाश वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी हीरा मार्केट सेठबाडा, नरेन्द्र पुत्र श्रीचन्द निवासी घाटी बहालराय थाना कोतवाली सतीश पुत्र फौरन सिंह निवासी गडाया लतीफपुर थाना फरह सीताराम पुत्र हरी सिंह निवासी गडाया लतीफपुर थाना फरह भूपेन्द्र शर्मा पुत्र कन्हैयालाल शर्मा निवासी गऊघाट लाल दरबाजा थाना गोविन्दनगर नरेश पुत्र भगवान सिह निवासी पुरवागर मथुरा श्रीमती माया पत्नी सीताराम निवासी गडाया लतीफपुर थाना फरह श्रीमती रेनू पत्नी निरोती श्रीमती लता पत्नी लाखन विपिन कुमार पुत्र नाहर सिह गीतम पुत्र खैमी निवासी गडाया श्रीमती मीना पत्नी राजकुमार श्रीमती पुष्पा पत्नी नेम सिह निवासीगण गडाया लतीफपुर थाना फरह हेमा पत्नी सोनू निवासी बाडपुरा सैनी चौपाल के पास थाना सदर बाजार सुशील पुत्र देवेन्द्र निवासी सरवनपुर द्वारिकाधीश मन्दिर थाना कोतवाली शिशुपाल पुत्र दुर्गपाल सिह निवासी गढाया थाना फरह है।
इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रहे प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर विजय कुमार सिह उ.नि./चौकी प्रभारी होली गेटअवधेश कुमार पुरोहित उ.नि./चौकी प्रभारी बीएसए थाना कोतवाली सन्दीप कुमार उ.नि./चौकी प्रभारी कृष्णानग योगेश नागर उ.नि./चौकी प्रभारी भरतपुर गेट विजय कुमार उ.नि./चौकी बागबहादुर गुरूदास गौतम उ.नि./चौकी कृष्णा नगर सुभाष चन्द्र आदि है