मथुरा में एसएसपी ने पांच प्रभारी निरीक्षक सहित 13 उपनिरीक्षको का किया तबदला

प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा । जनपद की बिगड़ती कानून व्यवस्था को एक बार फिर सुधारने के लिए देर रात चली तबादला एक्सप्रेस में डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने पांच प्रभारी निरीक्षक और 13 उपनिरीक्षको का स्थानांतरण किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी पीआरओ निरीक्षक अजय किशोर को प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार, निरीक्षक छोटेलाल को प्रभारी थाना साइबर, निरीक्षक जयवीर सिंह को प्रभारी रिट सैल, निरीक्षक संजय कुमार त्यागी को वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जसवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना मांट बनाया है। तो वहीं विवादों में रहने वाले कृष्णा नगर चौकी विक्रांत तोमर को चौकी प्रभारी सतोहा थाना हाईवे, कुशल पाल सिंह को चौकी प्रभारी कृष्ण नगर थाना कोतवाली, कपिल कुमार को चौकी प्रभारी रमणरेती थाना वृंदावन, शिवशरण को चौकी प्रभारी केशवधाम थाना वृंदावन, हरीश चौधरी को पीआरओ एस एसपी, दुष्यंत कौशिक को चौकी प्रभारी बालाजीपुरम थाना हाईवे, रजत दुबे को चौकी प्रभारी मथुरा गेट थाना वृंदावन, अनिल कुमार पांडे को चौकी प्रभारी लाडली जी थाना बरसाना, रिंकी शर्मा को चौकी प्रभारी डीग गेट थाना गोविंद नगर, अजय कुमार को चौकी प्रभारी बीएसए कॉलेज थाना कोतवाली, अशेष कुमार को चौकी प्रभारी हसनपुर थाना नौहझील, पंकज कुमार को चौकी प्रभारी मानागड़ी थाना नौझील, महिला उपनिरीक्षक रिशु राजोरा को लोक शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय में नवीन तैनाती दी है।