मथुरा। जनपद के क़स्बा राया के गांव नगला हर्राय से तीन दिन से लापता मासूम का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर एकत्रित हो गए। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राया के गांव नगला हर्राय निवासी देवेंद्र के 05 वर्षीय पुत्र मितांश 25 मार्च मंगलवार सुबह दस बजे से घर के बाहर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर मितांश की कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों द्वारा इसकी सूचना राया थाने में दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को कुछ ग्रामीणों ने तालाब में एक शव देखा। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को तालाब से बाहर निकाला। शव की पहचान पांच वर्षीय मितांश पुत्र देवेंद्र के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही उनके बीच हड़कंप मच गया और वे फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, परिजनों द्वारा मितांश की हत्या की आशंका जताई गई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.