मथुरा। दिसंबर माह की कड़कड़ाती ठंड से असहाय निर्बल गरीब तबके के लोगों को राहत प्रदान करने के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए रेन बसेराओ का शुक्रवार की रात्रि नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा निरीक्षण किया गया। शहर के भूतेश्वर चौराहा स्थित रैन बसेरा पर कर्मचारी के मिलने पर उसके निलंबन के आदेश कर दिए गए है।
नगर आयुक्त श्री झा द्वारा भूतेश्वर तिराहा पर अस्थाई रैन बसेरा, भूतेश्वर स्टेशन के सामने स्थाई रैन बसेरा, गोवर्धन चौराहा/ रेलवे जंक्शन पर बने रैन बसेरों का रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भूतेश्वर स्टेशन के सामने स्थाई रैन बसेरा में लाइट सही नही पाई गई, बाथ रूम में गंदगी देख नगर आयुक्त काफी नाराज हुए। उन्होंने वही रुक कर सफाई कर्मी बुलाकर टॉयलेट साफ करवाया।
इस दौरान भूतेश्वर स्थाई रैन बसेरा पर तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नही मिला जिसके विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई है।
नगर आयुक्त ने जानकारी दी हैं कि गरीबों और बेसहाराओ के लिए मथुरा और वृंदावन में रेन बसेरा बनाए गए हैं जहा साफ-सुथरे उनके रात्रि प्रवास के लिए रजाई गद्दे फर्श आदि की व्यवस्था के साथ टॉयलेट पेयजल चाय का इंतजाम किया गया हैं। रेन बसेरा पर व्यवस्थाएं प्रभावी बनाए रखने के लिए नगर निगम के अधिकारी प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि रेन बसेरा के आसपास के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर गैस के हीटर निगम द्वारा लगवाए गए हैं। मथुरा जंक्शन पर बने रैन बसेरा में मौजूद लोगों ने बताया कि निगम ने ठंड से बचाने के लिए यहां अच्छी व्यवस्था की है। ज्ञात रहे कि नगर निगम ने नौ अलग-अलग स्थानों पर रेन बसेरा की व्यवस्था की है
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.