अनुज सिंघल
फरह । फरह क्षेत्र के शाहपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत खैरट गांव के झोपड़ी नुमा कच्चे घर में अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गयी। देखते देखते आग ने आसपास के कई घरों को चपेट में ले लिया। करीब 20 घर जलकर राख में हो गये। बताया जाता है थाना क्षेत्र के गांव खैरट निवासी सत्यवीर के कच्चे घर में सिलेण्डर फटने से आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सत्यवीर के बगल के राजन के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। देखते देखते आस पास के करीब 20 कच्चे मकान इसकी चपेट में आ गये। राजन ने बताया कि बकरी सहित घर में रखें कपड़ा पैसे मोटरसाइकिल, फ्रिज कूलर जलकर राख हो गया। इन कच्चे मकानों में रहने वाले लोग मजदूरी कर कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रत्येक दिन के तरह सोमवार को भी खेत में काम करने गए थे। जैसे ही ग्रामीणों के द्वारा घर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद खेत से दौड़े-दौड़े घर पहुंचे तो देखा कि आग की लपटें काफी तेज है और देखते ही देखते टाटी से बने झोपड़ी नुमा घर पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो चुका। सभी घरों में सारे कपड़े गेहूं चावल समेत अन्य सामग्री भी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। अब मजदूरी कर पेट पालने वाले इन गरीब, मजदूर तबके के लोगों को प्रशासन से ही मदद की उम्मीद है। अग्निकांड के कारण गरीब तबके के इन पीड़ित लोगों के सामने खाने पीने रहने सोने की बहुत बड़ी किल्लत आ खड़ी हुई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.