वृंदावन। फरवरी में होने वाले कुम्भ मेले को लेकर युद्धस्तर पर शासन प्रशासन द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रहे है , स्थाई और गैर स्थाई विकास निर्माण कार्यो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यमुना तट पर निर्माणाधीन महृषि संत देवरहा बाबा घाट के निर्माण में प्रकट होने को आये घटिया पत्थरों को देख उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र का माथा ठनक गया। उन्होंने इस पर सिंचाई अधिकारी और ठेकेदार को जमकर लताड़ लगाई। निरीक्षण पर पहुँचे उपाध्यक्ष ने तत्काल पत्थरों को बदलने के आदेश दिए। ठेकेदार को हिदायत दी कि अब ऐसा कार्य किया तो रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। वृंदावन में देवरहा बाबा की समाधि के सामने ही यमुना पर घाट का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा सिंचाई विभाग से करीब चार करोड़ रुपये से कराया गया हैं।
बुधवार को निर्माणाधीन घाट के निरीक्षण को पहुंचे उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने घाट के लिए मंगाए गए पत्थरों को देखा। यह लाल पत्थर घाट में उपयोग किए जाने थे। इनकी गुणवत्ता से शैलजाकांत मिश्र संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने पत्थरों की गुणवत्ता को लेकर कड़ी नाराजगी कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वक्त की। इन पत्थरों को तत्काल हटाते हुए घाट निर्माण के लिए दूसरे पत्थर लाने के निर्देश दिए। साथ ही घाट निर्माण कर रहे ठेकेदार को भविष्य में इस प्रकार का प्रयास करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सख्त हिदायत भी दी।
ज्ञात रहे कि इस घाट का निर्माण वृंदावन कुंभ मेला बैठक के दृष्टिगत किया जा रहा है। सिंचाई विभाग को इस घाट का निर्माण 16 फरवरी से पहले करना होगा।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.