मथुरा। मांट विधान सभा सीट से आठ बार के विधायक रहे पं. श्याम सुन्दर शर्मा ने अपनी शिकस्त पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि मैं प्रायश्चित करूंगा, कहीं गलती हुई है, जनता जर्नादन से क्षमा मांगूगा।
उन्होंने कहा कि मैंने कुछ न कुछ गलती की होगी उसका मुझे दंड मिला है। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के ठीक तरह से चुनाव न लड़े जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा इस पर मुझे कुछ नही कहना। मैं सीधी सोच के साथ चुनाव लडता हूं, जनता पर विश्वास था वो टूटा है। मेरी गलती है। बसपा का जनाधार कम होने के पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नही पडता, मैं बिना बसपा के भी जीता हूं। आज जनता ने मुझे हराया है।
बातचीत के दौरान भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी कमियों को तलाश कर उनको सुधारूंगा। उन्होंने नव निर्वाचित विधायक को शुभकामनाएं भी दी है। ज्ञात रहे कि कल सम्पन्न हुई विधान सभा चुनाव की मतगड़ना में उनको भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी ने 9580 मतों से पराजित कर मांट से एक छत्र राज समाप्त कर दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post