श्रीकान्त शर्मा ने की एतिहासिक जीत दर्ज, माथुर को 1 लाख 9 हजार 803 से हराया, गठबंधन-बसपा प्रत्याशी की कराई जमानत जब्त
मथुरा। मथुरा विधान सभा से भाजपा के केबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने एतिहासिक एक लाख 9 हजार 803 वोटों से जीत दर्ज की है। 35 राउण्ड तक चली मतगणना के बाद निकले परिणाम में उन्हें 1 लाख 58 हजार 859 वोट मिले है जिससे रालोद व बसपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है।
वहीं मतगणना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ नं. 205 पर धांधली का आरोप लगाया जिस पर पुर्नमतगाना कराई गई जिसमें फिर से 246 भाजपा को और कांग्रेस को 46 वोट ही मिले।
कांग्रेस के प्रदीप माथुर दूसरे स्थान पर रहे उन्हें मात्र 49 हजार 56 वोटों से संतोष करना पड़ा है। एसके शर्मा को 31 हजार 551 और सपा-रालोद गठबंधन से देवेन्द्र अग्रवाल को 18 हजार 476 वोट मिले है। पोस्टल मतपत्रों में श्रीकांत को 384 प्रदीप को 139 देवेंद्र को 194 मत मिले है।