मथुरा। जनपद की छाता विधानसभा सीट पर सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी ठाकुर तेजपाल सिंह और मथुरा वृंदावन सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा प्रथम चरण की गिनती में आगे चल रहे हैं।
मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से प्रथम राउंड में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप माथुर से 3948 वोटों से आगे चल रहे हैं। श्रीकांत शर्मा को 5194 जबकि प्रदीप माथुर को 1246 मत हासिल हुए हैं। बसपा प्रत्याशी एस के शर्मा को 935 सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल को 271 मत मिले हैं इनके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण कुमार शर्मा को 38 मत मिले हैं। छाता विधानसभा में सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी तेजपाल सिंह भाजपा प्रत्याशी से 374 मतों से आगे चल रहे हैं तेजपाल सिंह को 3127 लक्ष्मी नारायण चौधरी को 2753 मत मिले हैं वहीं बसपा प्रत्याशी सोनपाल को 716 मत हासिल हुए हैं यहां कुल मत 6974 की गिनती हो चुकी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post