नौहझील : पांच दिन पूर्व लापता मासूम का पोखर में मिला शव

दीपक गुप्ता
नौहझील। क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी से गुरुवार को लापता हुए दो वर्षीय मासूम का शव घर के नजदीक स्थित पोखर में मिला है। मासूम का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया व गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि बच्चे खेलते.खेलते पोखर में गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी से गुरुवार को दो वर्षीय मासूम आर्यन अचानक से लापता हो गया था जिसकी ग्रामीणों एवं परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कही कुछ भी सुराग नहीं मिला और पुलिस ने भी कोई मदद नहीं की थी। इससे गुस्साए ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गये थे जिसके बाद नौहझील पुलिस हरकत में आ गई और रविवार को गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन फिर भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला सका। आज सुबह दो वर्षीय मासूम आर्यन का शव गांव की पोखर में मिला है।