मथुरा में मकान बेचने की मना करने पर कलयुगी पुत्र ने की पिता की निर्मम हत्या

मथुरा। कृष्ण की नगरी में एक कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर शव को रजाई में लपेटकर आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव जल चुका था। पुलिस ने जले शव रजाई से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के गृह भेजा है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बेटा मकान बेचना चाहता था लेकिन पिता इसका विरोध कर रहा था। इसके चलते बेटे ने पिता की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी बेटा ने पिता की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार की सांय करीब चार बजे की बताई गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाईवे के गांव नरहौली में 55 वर्षीय अमृत लाल का शव कमरे में जलता मिला। शव को रजाई में लपेटकर चारपाई पर जलाया गया था। जांच में पुलिस ने मृतक के बेटे बिन्नी को हिरासत में लिया है। मृतक की पत्नि आशा देवी ने बताया कि वह 10 दिन पूर्व अपने मायके पीली पोखर आगरा गयी थी। गत सांय आरोपी बेटा ने ही पिता की तबियत खराब होने की सूचना दी थी। सूचना पर आशा देवी अपने भाई तुलसी दास के साथ गांव नरहोली पहुंची तो पति का शव देख पेरो तले जमीन खिसक गयी।