आगरा-मथुरा बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए यशोदा अस्पताल लगाएगा नि:शुल्क जांच परीक्षण परामर्श शिविर
गाजियाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटिड आगरा से अनुबंधित उत्तर भारत के प्रसिद्ध यशोदा अस्पताल नेहरू नगर द्वारा UPPCL के कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आगामी माह 8 मार्च को ऊर्जा भवन आगरा में आयोजित किया जा रहा है ।उक्त जाँच शिविर में हृदय रोग, हड्डी एवम जोड़ रोग, कैंसर रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में क्लीनिकल परीक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई. सी.जी. की जांच की जायेंगी। यशोदा हॉस्पिटल की टीम व UPPCL अधिकारियों ने बिजली विभाग आगरा व मथुरा के कर्मचारियों व उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि समय पर पहुँच कर शिविर में एन सी आर के जाने माने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श जरूर लें ताकि स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकें।