हनुमान नगर में सामूहिक गोवर्धन पूजा समारोह का भव्य आयोजन

गोवर्धन लीला अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की देती है प्रेरणा : जिलाधिकारी

अहंकार पर विजय और सामाजिक एकता का संदेश देती है गोवर्धन पूजा : एसएसपी

मथुरा(ब्रज प्रभात मथुरा)। छावनी परिषद क्षेत्र के हनुमान नगर में परंपरागत बृहद सामूहिक गोवर्धन पूजा समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा प्राचीन काल में की गई गोवर्धन लीला लोगों का आत्मबल बढ़ाती है। यह लीला संदेश देती है कि अन्याय के खिलाफ हमेशा एकजुट होकर संघर्ष किया जा सकता है और विजय भी प्राप्त की जा सकती है।

एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने कहा कि गोवर्धन पूजा अहंकार पर विजय का संदेश देती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें विनम्रता और सामूहिक शक्ति का महत्व समझाती हैं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि ब्रजभूमि में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा की गई लीलाएं केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं हैं बल्कि उनसे मिलने वाली शिक्षाओं को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

यह भव्य आयोजन छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गाय के गोबर से गिरिराज महाराज की भव्य छवि तैयार की गई। डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने अपनी धर्मपत्नी स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एवं नेशनल डिबेटर रौनक उपमन्यु एडवोकेट के साथ विधि-विधान से गिरिराज महाराज का पूजन-अर्चन किया।

समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी सीओ वृंदावन संदीप कुमार हाईवे थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सचिव मनोज शर्मा कोसीकलां नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल निगम पार्षद राजीव सिंह एडवोकेट छावनी परिषद के पूर्व पार्षद कामरेड छीतर सिंह एवं वीरेंद्र चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पूर्व वाणिज्य कर अधिकारी चंद्रपाल सिंह पोनिया एडवोकेट तथा छावनी परिषद के अधीक्षक प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।