स्वच्छ सर्वेक्षण में बाधक बन रहे प्लांट मैनेजर की नगर आयुक्त ने की सेवाएं समाप्त

मथुरा । स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के दृष्टिगत मंगलवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान नगला कोल्हू प्लांट संचालन में लापरवाही बरतने पर वहां के मैनेजर की सेवायें समाप्त कर दी हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत कर्मचारियों का कोविड बूस्टर डोज लगवाये जाने के निर्देश भी दिए है। आवास स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 एवं गार्बेेज फ्री सिटी सर्वेक्षण के कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने नगर निगम के नगला कोल्हू प्लांट संचालन में शिथिलता बरतने पर नगर आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्य-व्यवहार में सुधार तथा निरीक्षण के दौरान बार-बार चेतावनी जारी करने के उपरांत भी कार्य में लापरवाही करने पर प्लांट मैनेजर की सेवायें समाप्त कर दी ।

नगर आयुक्त श्री झा द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक को समस्त बल्क बेस्ट जनरेटर्स (औद्योगिक इकाई, होटल/रैस्टोरेंट,हाॅस्पीटल, मैरिज होम,काॅलेज, व्यवसायिक काॅम्पलैक्स आदि) से ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम-2016 के अनुरूप अनुबन्ध सम्पादित कराते हुए सात दिन के अन्दर यूजर शुल्क वसूली किये जाने हेतु आदेशित किया।
इसके अतिरिक्त नगर निगम के नगला कोल्हू प्लांट पर एकत्रित लीगेसी वेस्ट के प्रसंस्करण को धीमी गति से करने पर कार्यदायी संस्था ब्लैकवैरी ओवरसीज को नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त 07 दिवस के अंतर्गत कार्य योजना अनुरूप लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु आदेशित किया ।
बैठक में नगर निगम क्षेत्रा अंतर्गत

प्रतिबन्धित प्लास्टिक का प्रयोग एवम अतिक्रमण खुले में शौच/मूत्र कूडा फैलाने वाले एवं कूडा जलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को आदेश दिए गए।
कोविड वूस्टर वैक्सीनेशन की प्रगति के बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 50 प्रतिशत योग्य कर्मचारियों (90 दिवस) को बूस्टर डोज लगवायी जा चुकी है। शेष कर्मचारियों का टीकाकरण प्रतिदिन कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने शत-प्रतिशत कर्मचारियों का टीकाकरण तीव्र गति से कराये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त, महाप्रबन्धक जलकल, मुख्य अभियंता निर्माण, लेखाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सहायक अभियंता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, अवर अभियंता उपस्थित रहे।