मेरा नहीं रामजी का चुनाव था , कार्यकर्ताओ की बेजोड़ मेहनत को सैल्यूट : चौ.लक्ष्मीनारायण

मथुरा। छाता विधान सभा सीट से चुनाव लडे भाजपा प्रत्याशी चौ.लक्ष्मीनारायण ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आत्मविश्वास से लबरेज होकर कहा कि यह मेरे जीवन का पहला चुनाव है जिसमें इतनी मेहनत की गई है। मेरी भगवान से प्रार्थना है आपकी मेहनत सफल हो। 10 मार्च का तो हमको इंतजार करना ही है।
कैबिनेट मंत्री चौ.लक्ष्मी नारायण ने भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं अपने शुभ चिंतको की एक खुली बैठक में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में ऐसा चुनाव नही देखा जिसमें नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के सदस्यों ने अपना चुनाव समझकर मुझे जिताने के लिए कडी मेहनत की हो। बीते 5 दिन से तो किसी ने खाने की सोने की परवाह तक नही की। यहां तक कि जिनके यहां शादी थी उन्होंने भी पहले मेरे चुनाव के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ता एक तरह से पागल हो गया। चौमुहां के लोग तो कह रहे थे कि योगी ने कोई जादू कर दिया। मैं किन-किन के नाम लूं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने बंटवारा कर लिया था जहां-जहां नरदेव गया वहां-वहां में नही गया। छाता नंदगांव, पैगांव जैसे बडे क्षेत्रों में मेरा जाना नही हो पाया। ये चुनाव मेरा नही रामजी का था। एक दो दिन अभी मैं थोडा सुकून लें लूं उसके बाद फिर सभी शादी व्याह कार्यक्रमों में जाना शुरू हो जायेगा।
उन्होंने बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से कहा कल तक सभी लोग करेक्ट आंकडे उपलब्ध करा दे ताकि जीत के मार्जिन का अंदाज लगाया जा सके।