नगर निगम क्षेत्र में प्रोपर्टी टैक्स व नामातंरण सुविधा अप्रैल तक ऑन लाइन करेः नगर आयुक्त

मथुरा। ऑन लाइन प्रोपर्टी टैक्स व नामातंरण को लेकर नगर आयुक्त अनुनय झा के आवास पर जी.आई.एस. एण्ड सॉल्यूशन्स सर्वे कम्पनी की टीम के प्रतिनिधित्व के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त ने 15 मार्च 2022 तक 2021-22 तक का डाटा ई-नगर सेवा से समन्वय करते हुए कम्पनी को ऑन लाइन करने के निर्देश दिये। जिससे आगामी वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2022 से ऑनलाईन प्रोपर्टी टैक्स एवं नामान्तरण की सुविधा आम जनमानस तक पहुॅच सके।
बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी शिवकुमार गौतम मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी उम्मेद सिंह कर अधीक्षक मथुरा-जोन हरिकृष्ण गुप्ता कर अधीक्षक वृन्दावन-जोन, मुकेश शर्मा मुख्य लिपिक कर विभाग मथुरा-जोन राजवीर चाहर नितिन शर्मा प्रतिनिधी जी.आई.एस. सर्वे उपस्थित रहे।