वृन्दावन। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिम्पल यादव ने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने उनका देहरी पूजन कराया।
दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत में डिम्पल यादव ने वृन्दावन में शुक्रवार को नाव डूबने से हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे प्रशासन की लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि इसके लिए सरकार भी पूरी तरह जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अशोक कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डिम्पल यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला और पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा बांके बिहारी जी का चित्रपट भेंट किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.