मथुरा-वृंदावन में अतिक्रमण हटाओ अभियान में वसूला हजारों रु का जुर्माना , पॉलीथिन से भरी गाडी की जब्त

मथुरा। महानगर में अतिक्रमण और पॉलीथिन के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने जगह जगह अभियान चलाया । नगर आयुक्त शशांक चौधरी का कहना है महानगर की भव्यता साफ सफाई और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल के खिलाफ निगम की टीमो द्वारा निरंतर कार्यवाही की जाएगी इसलिए आम नागरिको से आग्रह है कि वह स्वच्छ मथुरा हरित मथुरा बनाने में सहयोग प्रदान करे।
वृंदावन जोन में अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव द्वारा परिक्रमा मार्ग में पानी गांव तिराहे से केशी घाट तक, प्रेम मन्दिर रोड एवम अन्य स्थलों पर अतिक्रमण, प्रतिबंधित पॉलिथीन एवम गंदगी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए रुपए 3500 का जुर्माना वसूला गया।

सोमवार को औरंगाबाद जोन में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान कार्यवाही करते हुए।
औरंगाबाद जोन में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान द्वारा औरंगाबाद से लेकर टाउनशिप चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाते हुये मौके पर उपस्थित अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया एवम रू 3600.00 का जुर्माना वसूल किया गया है।
भूतेश्वर जोन में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी द्वारा डीग गेट से भूतेश्वर तक अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए रु 8800 का जुर्माना वसूला गया एवम गंदगी करने वालों के विरुद्ध रु 900 का जुर्माना कुल रु 9700 का जुर्माना वसूला गया।
उक्त के अतिरिक्त एक ट्रांसपोर्ट की गाड़ी में प्रतिबंधित सामग्री की सूचना मिली जिसे सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता द्वारा मौके पर जाकर टास्क फोर्स प्रभारी की उपस्थिति में 60 बोरी प्रतिबंधित पॉलीथिन सामग्री जब्त करते हुऐ गाड़ी को जब्त किया गया।