मथुरा में यात्री सुविधाओं का रेलवे जंक्शन पर हेमा मालिनी ने किया उद्घाटन, यात्रियों की भीड़ देखने के लिए उमड़ी
मथुरा। गुरुवार को मथुरा रेलवे जंक्शन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का सांसद हेमा मालिनी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़ उनको देखने के लिए उमड़ पड़ी जिन को संभालने के लिए जीआरपी और आरपीएफ पुलिस बल को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर सांसद द्वारा संतोष व्यक्त किया गया है।
सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4/5 पर प्लेटफार्म शैड का निर्माण, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय का विस्तार व सुधार, तृतीय प्रवेशद्वार पर स्वचालित सीढ़ी एवं आधुनिक शौचालय कॉम्पलेक्स का निर्माण तृतीय द्वार पर पुनर्विकास कार्य का उद्घाटन किया।
उन्होंने रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधायों को देखकर खुशी जाहिर की एवं अधिक से अधिक यात्री सुविधायों मे बड़ोंत्तरी हेतु रेल प्रशासन को प्रेरित किया। इस अवसर पर रेल्वे स्टेशन पर कार्यरत कुलियो के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसके निस्तारण का शीघ्र आश्वाशन दिया।

सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन यात्री सुविधायों से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामान्य यात्रियो को काफी सहूलियत होगी
इस अवसर पर आगरा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक मुदित चंद्रा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अमन वर्मा वरिष्ठ मण्डल विघुत इंजिनियर/सामान्य देवेंद्र सिंह वरिष्ठ मण्डल इंजिनियर/प्रथम सीताराम प्रजापति मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक एवं जन संपर्क अधिकारी श्री एस.के.श्रीवास्तव वरिष्ट मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा एवं स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश के अलावा भाजपा नेता जनार्दन शर्मा लकी कमल संजय गोविल उपस्थित रहे।