मथुरा। 15 वें वित्त की राशि को लेकर नगर निगम के पार्षद एकजुट हो गए हैं। सभी पार्षदों का आरोप है कि एक समान रूप से 70 वार्डों में विकास कार्य नहीं हुआ तो आंदोलन को विवश होंगे। मंगलवार को पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में करीब 50 पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सीपी सिंह और एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह से मिला। आश्वासन मिलने के बाद पार्षदों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय यह है कि 15 वें वित्त की आगामी बैठक 17 फरवरी को होने जा रही है। महापौर की विकास कार्यों में मनमानी की आशंका के चलते समस्त पार्षदों में उबाल है। एक समान 70 वार्डों विकास का खाका खिंचे, जिससे महानगर के 70 वार्डों में विकास की गंगा बह सके और जनता को राहत मिल सके। इसके लिए पार्षदों ने महापौर की मनमानी को देखते हुए मंगलवार को डीएम और एमवीडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात करते हुए महापौर की आशंका से रूबरू कराया। डीएम और उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वार्डों में समान रूप और पारदर्शिता से कार्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचेतक राधाकृष्ण पाठक, उपसभापति मुकेश सारस्वत, सचेतक ठाकुर तेजवीर सिंह, नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज, राकेश भाटिया, ब्रजेश खरे, नीरज वशिष्ठ, रेनू तिलकवीर सिंह, चंदन आहूजा, संतोष पाठक, लीला प्रधान, यतेंद्र माहौर, धनंजय चौधरी, नाजरा, गुलशन, मुन्ना मलिक, हेमलता धनगर, ओमवती, तरुण सैनी, राबूदा देवी, निरंजन सिंह, मोनिका, राकेश यादव, अबरार आदि पार्षद मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.