मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा निरंतर दूषित मिलावट खाद्य सामिग्री बेचने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि कैंपस में संचालित बेबीलोन रेस्टोरेंट की चैकिंग की गई। निरीक्षण के उपरांत सम्बंधित संचालक को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए संदेह होने पर पनीर अरहर दाल का एक एक नमूना लिया गया तथा क्लासिक रेस्टोरेंट्स में संदेह होने पर एक नमूना हल्दी पाउडर का संग्रह किया साथ ही संचालक को खाद्य पंजीकरण के स्थान पर लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए।
उसके बाद टीम पोतरा कुंड के समीप संचालित वंशी रेस्टोरेंट्स पर पहुंची जहां गन्दगी को लेकर नोटिस देते हुए पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा टीम ने महाविद्या कालोनी स्थित चौधरी डिपार्टमेंटल स्टोर से मिर्च पाउडर एवं हल्दी पाउडर का एक-एक सैंपल संग्रहित किया साथ ही संचालक को खाद्य पदार्थो के सही रख रखाव के निर्देश दिए गए।
सोमवार को टीम ने विकास बाजार में क्वालिटी डेयरी से पनीर, होली गेट स्थित ओमा कचोड़ी सेंटर से मेंदा, रिफाइंड ऑयल एवं कचोड़ी मिक्सचर का नमूना संग्रहित किया। उसके बाद टीम ने एक डेयरी से घी एवं रिफाइंड ऑयल का नमूना संग्रहित किया। उक्त सभी 15नमूनो को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच परिणाम प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। टीम में डॉ गौरीशंकर देवराज सिंह गजराज सिंह मुकेश कुमार एसएस निरंजन डॉ. सोमनाथ एवं मनीषा शर्मा डॉ शैलेंद्र रावत खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।