मथुरा । देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत को गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद मथुरा महानगर द्वारा होटल शीतल रीजेंसी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मौजूद विभिन्न वक्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री हरिशंकर ने कहा कि आज हमने एक ऐसा सपूत खो दिया है जिसकी भरपाई करना असंभव है। उन्होंने कहा कि शोक एवं वेदना के इस समय सेना, समाज और राष्ट्र का मनोबल बनाए रखने का है, अतः सभी देश भक्त नागरिकों से अनुरोध हैं कि वह सोशल मीडिया पर धैर्य एवं साहस बढ़ाने वाली पोस्ट ही डालें।
इस घटना से संपूर्ण राष्ट्र के देशवासी स्तब्ध एवं शोकाकुल है। इससे पूर्व जनरल बिपिन रावत के छाया चित्र पर सभी शोकाकुल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन करते हुए अमित जैन अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मथुरा महानगर ने कहा कि भारतीय सेना ने पराक्रम के नए कीर्तिमान स्थापित किए तथा देश ने एक श्रेष्ठ सुरक्षा रणनीतिकार को खो दिया है।
दिवंगत जनरल रावत उनकी पत्नी तथा अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवेंद्र सिंह राठौर डा. राकेश चतुर्वेदी संजय गोविल एड. मुकेश गोस्वामी लोकेश गर्ग समृद्धि गंगाधर अरोड़ा दिनेश चंद्र अग्रवाल मुरारी लाल मोहन सिंह आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित थे।